अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिंड में महिला बल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक की कमान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिंड में महिला बल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक की कमान

भिण्ड/पवन शर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां मध्यप्रदेश में महिला पुलिस बल ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली तो भिंड में भी अनीता गुर्जर के नेतृत्व में ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली गई। पुलिस लाइन आर आई कार्यालय में कई कार्यक्रम हुए जिसमें वृक्षारोपण भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला डीएसपी पूनम थापा एवं भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और वही दूसरी और परेड चौराहे पर महिला आरक्षक ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालते नजर आई एवं महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ,सीएसपी आनंद राय, डीएसपी पूनम थापा, आरआई रजनी गुर्जर, ट्रैफिक प्रभारी रणजीत सिकरवार, देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव, सिटी थाना प्रभारी केदार सिंह यादव, सब इंस्पेक्टर अनीता गुर्जर, गीता सिकरवार , उषा पांडे ,सुमन यादव ,कल्पना दुबे, चंद्रकला, ममता यादव,आदि उपस्थित रही।


