मध्यप्रदेश

देपालपुर।निकाय क्षेत्र से जुड़ी समस्त पेयजल समस्याओं को गंभीरता से निराकरण किया – संतोष चांदना

देपालपुर से विशाल चांदना की रिपोर्ट

 

देपालपुर। नगर परिषद देपालपुर के जल प्रदाय शाखा के प्रभारी संतोष चांदना द्वारा इस कोरोना संकटकाल में अच्छा काम किया गया है इन्होंने सीएमओ चन्द्रशेखर सोनीस व सहायक राजस्व निरीक्षक योगेश सोलंकी के मार्गदर्शन में निकाय क्षेत्र से जुड़ी समस्त पेयजल समस्याओं को गंभीरता से निराकरण करवाया गया है। जल शाखा प्रभारी संतोष चांदना ने बताया कि राधेश्याम, कल्लू, संजू यादव, जितेंद्र परमार, राकेश, सैयद भाई, सलीम मामू, सुनेर मालवीय, शम्मी, नन्नू, मांगू, मांगू यादव, जाहिद के विशेष सहयोग से निकाय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं पर सुचारू काम किया गया है। कहीं मोटर खराब हो जाती तो उसे निकाल कर तुरंत सुधारने का काम किया किसी वार्ड में पाइप लाइन फूटी है तो उसे रिपेयर करने का काम किया कहां नल में पानी नहीं आ रहा है तो उसे चेक कर पानी की समस्या का निराकरण करवाया ऐसे कहीं छोटे-छोटे काम इन्होंने इस भीषण गर्मी तेज धूप के बीच किए हैं और करवाए हैं। इनके द्वारा निकाय क्षेत्र की धरोहर को भी साफ सफाई कर उनका जीर्णोद्धार किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close