ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना मास्क वालों पर चलानी  कार्रवाई- सूबेदार नीरज शर्मा

यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना मास्क वालों पर चलानी  कार्रवाई- सूबेदार नीरज शर्मा
By Rohit Kumar Ojha
भिण्ड से पवन शर्मा कि रिपोर्ट
यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना मास्क वालों पर चलानी  कार्रवाई- सूबेदार नीरज शर्मा
भिण्ड- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर सूबेदार नीरज शर्मा की लगातार चालानी कार्यवाही जारी है, गुरुवार को अटेर रोड पुलिया सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह और यातायात निरीक्षक रंजीत सिंह सिकरवार के निर्देशन में सूबेदार नीरज शर्मा , सूबेदार इंद्रपाल सिंह, एएसआई गौरीशंकर यादव , आरक्षक फिरोज खान,  दीपेंद्र जादौन आजद खान,के साथ मिलकर चालानी कार्यवाही की।
सूबेदार नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना मास्क और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर चालानी कार्यवाही  की गई, इस दौरान 31 लोगों पर बिना मास्क, 18 धूम्रपान और 21 लोगों पर एमजी एक्ट के तहत कार्यवाही कर तकरीबन 12 हजार रुपये का शमन वसूला गया। वहीं कुछ नाबालिग लड़को को मोटरसाइकिल चलाते पकड़ा गया नाबालिग बच्चों को समझाइस देकर और उनके परिजनों को दोबारा मोटरसाइकिल न देने की समझाइस देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close