मध्यप्रदेश

गंधवानी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया स्क्रीनिंग अभियान ।

गंधवानी से साजिद शाह की रिपोर्ट

गंधवानी-लोगो को समय पर उपचार मिले,बीमारी का समय पर पता चले,दवाई समय पर उपलब्ध हो जाये,लोग कोरोना गाइडलाईन का पालन करे इन्ही बातो को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगो की स्क्रीनिंग की साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया गया इस कार्य के लिये परिषद के मालवा प्रान्त से थर्मल स्क्रीनिंग मशीन,ऑक्सोमीटर,पेरासिटोमाल,मॉस्क, सेनेटाइजर आदि सामग्री भेजी गई विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार कोरोना कॉल में अपनी सेवाएं दे रहे है इस कार्य में एबीवीपी नगर अध्य्क्ष प्रियांशु जायसवाल,सह मंत्री पुष्पराजसिंह रायपुरिया,रोहित गेहलोद,प्रतिक डाबी, एसएफडी प्रमुख शुभम पँवार,श्याम राठौड़,विनायक आर्य मौजूद थे उक्त जानकारी देते हुवे विद्यार्थी परिषद के दिव्य मोटसरा ने बताया गांव-गांव जाकर कोरोना मुक्त अभियान जिला संयोजक मिथुन तंवर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close