ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व प्रशासन की व्यापारियों के साथ हुई बैठक नगर परिषद मे हुई बैठक

 

गढ़ाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट

सागर जिले के गढाकोटा मे शुक्रवार की शाम मुख्य बस स्टेंन्ड स्थित नगर भवन मे तहशीलदार कुलदीप पारासर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सुमित शर्मा की उपस्थिति मे अनलॉक की तैयारी को लेकर नगर के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमे अनलॉक को लेकर नगरीय प्रशासन के द्वारा व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करने एवं अनलॉक के बाद भी कोरोना कि गाइट लाइन का पालन करना होगा।
वही प्रशासन द्वारा अनलॉक की तैयारीयां पूरी कर ली गई है तो व्यापारीयो द्वारा भी अपने अपने सुझाव प्रशासन को बताये गये।
वीओ – बैठक मे आये व्यापारी रवीन्द्र जैन का कहना है कि प्रशासन के आदेश का पूर्णतः पालन किया जायेगा लेकिन जहां तक मेरी बात है तो मै दांये – बांये दुकान खोलने के आदेश से संतुष्ट नही हूं इस व्यवस्था के रहते दुकानदारो मे झगड़े होने की आशंका रहेगी प्रशासन द्वारा दुकानदारो कि समय सीमा तय किया जाय जैसे किराना,सराफा व्यापारी 1 बजे तक दुकान खोले ओर उसके बाद अन्य दुकानदार अन्य समय खोले मेरे द्वारा प्रशासन को सुझाव भी दिया गया लेकिन प्रशासन का कहना था कि इसका निर्णय जिला प्रशासन करता है
वीओ – वही तहशीलदार कुलदीप पारासर ने बताया कि अनलॉक कि प्रक्रिया पूर्ण होने के पूर्व नगर के सभी व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी जिसमे व्यापारियों को इस बात से अवगत कराया गया था कि जब भी अनलॉक होगा उन्हे कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना होगा जैसे मास्क लगाना स्वयं एवं ग्राहको को भी,सोशल डिस्टेइ बनाये रखना,सैनेट्राइजर का उपयोग करना ओर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक मे जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार उन्हे अपना व्यवहार रखना होगा।इसी लिये सभी को बुलाया गया था कि जब भी अनलॉक का आदेश होगा उसमे जो जो शासन कि गाइड लाइन दी जायेगी उसका आपको पालन करना पड़ेगा।सभी व्यापारियों ने इस बात पर सहमति दी है कि जो भी आदेश आयेगा वे उसका पालन करे।वही व्यापारियों के द्वारा समय निर्धारित करने बाली बात पर तहशीलदार ने बताया कि इसका निर्णय हम लोग तहशील स्तर पर नही ले सकते है जो जिला स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट समिति बनी है वो जो निर्णय लेगी हम यहां पर उसी के अनुसार पालन करा सकते है

Related Articles

Back to top button
Close
Close