ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अनूपपुर ! कमिश्नर ने किया अमरकंटक विश्वविद्यालय में जल संरक्षण के कार्याे का अवलोकन

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

अनूपपुर। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक में जल संरक्षण कार्याें का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री पी. सिलुवैनाथन, अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय, अधिष्ठाता (भू विज्ञान संकाय ) प्रो. ए. के. शुक्ल, वित्त अधिकारी श्री ए.जेना, कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया सहित विश्वविद्यालय के आधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में जल संग्रहण व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान विश्वविद्यालय में निर्मित तालाबों, विश्वविद्यालय में जल संसाधन की आवश्यकताओं एवं जल संग्रहण केंद्रों पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया तथा जनजातिय विश्वविद्यालय में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराने का सुझाव दिया। उन्होंने जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक में कोरोना संक्रमण से बचावं की भी जानकारी ली। जिस पर कुलपति जनजातिय विश्वविद्यालय द्वारा जनजातिय विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी कमिश्नर को दी। कमिश्नर ने जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक में विभिन्न प्रभागों का भी अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close