मध्यप्रदेश

सबलगढ़|आदिवासी महिलाए SDM कोर्ट आवेदन देने पहुची नही मिले अधिकारी|

प्रधानमंत्री जनधन खाते में आदिवासी महिलाओ की 7 माह से नहीं आई 1000 रुपए प्रति माह की सहायता राशि

सबलगढ़ से रवि शिवहरे की रिपोर्ट

 

ग्राम पंचायत बेरखेडा के ग्राम सिग्रार्दे की 20-25 आदिवासी महिलाए एकत्रित होकर अपनी समस्या लेकर SDM कार्यालय पहुची उनका कहना था कि हमारे प्रदानमंत्री जन धन खाते मे जो प्रदेश सरकार से आदिवासी महिलाओ को 1000 रुपए प्रतिमाह कि जो राशि दी जाती है वह वह 7 महीने से हमारे खातों में जमा नहीं की गई है जिससे हमारे परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है हम अति गरीब महिलाएं हैं इसी से हमारा और हमारे परिवार का पेट पालन होता है उन्होंने यह भी बताया कि हमारे गांव में सरपंच द्वारा हम गरीब आदिवासी महिलाओं को आवास हीन एवं भूमिहीन होते हुए भी शासन की योजनाओं के अंतर्गत न तो आवास मिले हैं और ना ही शौचालयों का निर्माण किया गया है हम आज भी खुले में शौच को जाते हैं और झोपड़ियों में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं मजदूरी के अलावा हमारे पेट पालन का कोई सहारा नहीं है शासन की योजना भी हमें किसी प्रकार की कोई अभी तक नहीं मिल पाई है जबकि ऐसे लोगों को आवास दिए गए हैं जिनके पास स्वयं के मकान हैं और सभी सुविधाएं हैं और हमें अभी तक कोई आवास प्राप्त नहीं हुआ है सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय में आवेदन देना चाहा लेकिन कोई अधिकारी ना होने से उन महिलाओं को वापस घर लौटना पड़ा|

Related Articles

Back to top button
Close
Close