ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अलीराजपुर;-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज।

मनीष जोशी की रिपोर्ट

अलीराजपुर -मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा भोपाल के आह्वान पर जिले के सभी विकासखंडों में 17 विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए जिला प्रशासन को 19 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था तथा दो दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर अपनी मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में दिनांक 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद, कार्यालय बंद हड़ताल की चेतावनी भी गई थी । भोपाल स्तर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से भेंट कर अपनी मांगों के निराकरण हेतु चर्चा की परंतु चर्चा के विफल होने के उपरांत संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने का आह्वान किया गया था इसी तारतम्य में जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक आजीविका मिशन प्रधानमंत्री आवास लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंजीनियर एसोसिएशन आदि विभागों और योजनाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे शासकीय कार्यालयों पर हड़ताल का असर नजर आने लगा । कार्यालयों पर ताले लगे मिले जिससे लोग परेशान होते नजर आए। संयुक्त मोर्चा द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों के सामने टेंट बैनर लगाकर अपनी मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी । जिसमें सैकड़ों की तादात में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर मांगे नहीं पूरी नहीं की स्थिति में लगातार हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। जिला मीडिया प्रभारी विजय सोनी ने यह जानकारी दी

Related Articles

Back to top button
Close
Close