ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Trending

अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के लिए दी सामग्री

तेंदूखेड़ा-अध्यापक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर

By Rohit kumar ojha

तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर से नितिन राय की रिपोर्ट

अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के लिए दी सामग्री
तेंदूखेड़ा-अध्यापक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर के मनीष कटारे और राकेश दुबे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शिक्षकों  द्वारा एकत्रित राशि से जिले भर के कोविड सेंटरों मे गर्म ठन्डे पानी के डिस्पेन्सर की एक मशीन,पानी डालने हेतु दो बैरल जिले के 8 सेंटरों को प्रदान किए जा रहे हैं जिसमें से आज तेंदूखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में यह सामग्री प्रदान की गई आगे और भी अन्य सामग्री  प्रदान की जाएगी इस मुहिम में जिले के समस्त शिक्षक साथियों का सहयोग मिल रहा है
सामग्री स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के डॉक्टर एसपी अहिरवार शफीक कुरैशी को प्रदान की गई  इस अवसर पर शिक्षक श्री कमलेश त्रिपाठी ,जन शिक्षक त्रिलोक जैन, जन शिक्षक जगन्नाथ सिलावट और तेंदूखेड़ा की समाज सेवी संस्था योगदान सेवा समिति से अविनाश जैन, गोकल मेहरा, अमित जैन , रवि कुमार पटेल मौजूद रहे क्षेत्र के नेताओं एवं समाजसेवियों से विशेष आग्रह है इस तरह की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग प्रदान के लिए अग्रसर रहें
तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर से नितिन राय राय की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close