अशोकनगर।विधायक ने जिला अस्पताल कोविड वार्ड में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने किया श्री हनुमान चालीसा पाठ
मरीजों और डॉक्टरो का हौसला अफजाई करने भेंट किए गुलाब
By Rohit Kumar Ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर जिला अस्पताल में स्थित कोविड-19 वार्ड में आज धार्मिक माहौल उस समय बन गया जब विधायक जजपाल सिंह जज्जी सुबह-सुबह कोविड-19 वार्ड में पंहुचे और मरीजों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पाठ करने के वाद मरीजों ओर डॉक्टरों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें गुलाब के फूल भेंट कर सभी मरीजों का हालचाल जाना।विधायक श्री जज्जी का मानना है कि मानव जाति कल्याण के निमित्त सच्चे मन व भाव से अगर आप श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो विश्वास रखिए तार वाले बालाजी सरकार हमारी प्रार्थना जरूर स्वीकार करेंगे व जल्द ही हमें इस भयावह स्थिति और रोग से मुक्ति मिलेगी।उन्होंने मरीजों को श्री हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए प्रेरित करते हुए हनुमान चालीसा किताबें वितरित कर स्वयं मरीजों के साथ श्री हमनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने लगे और देखते ही देखते पूरा परिवेश धार्मिक हो गया। एसा लगा मानो वार्ड में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही हो इससे ठीक पहले विधायक ने अपने इष्ट श्री तारबाले बालाजी सरकार के मंदिर पहुचकर जिले को इस संकट से निवारने की प्रार्थना की।विधायक जजपाल सिंह जज्जी का हर दिन एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। विधायक कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर पहुचकर मरीजो का हौसला अफजाई तो कर ही रहे है साथ ही उन्हें खूब हँसा रहे है तो कही गाना गा रहे है और कहि गुब्बारे वांटकर मरीजों से गुब्बारे फुलवाकर फेफड़ो की एक्सरसाइज करवा रहे है।और आज गुलाब के फूल बांटकर एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया कर एक सकारात्मक परिणाम की उम्मीदें जगा रहे है
विधायक ने कहा हिम्मत ना हारिये,हस्ते मुस्कुराते हुए स्वस्थ होकर अपने घर जाइये
दुख में यदि सुख की अनुभूति चाहते हो तो हँसना सीखो,परिस्थिति कोई भी हो दुख में हिम्मत रखने से दुख आधा रह जाता है ओर बिचलित होने से दुख जो है दुगना हो जाता है,उन्होंने कहा रात की सीढ़ियां पार किये विना प्रभात की मंजिल कभी नही मिलती,देखा गया है कि धैर्य के सामने भयंकर संकट भी धुएं के वादल के समान उड़ जाते है।हँसते मुस्कुराते जीना जिसको आ गया टूटे हुए दिलों को सीना जिसको आ गया ऐसे प्रभु बालाजी सरकार के शरण मे जाइये और उनकी स्तुति कीजिये तो इस संकट से आपको जल्द निश्चित ही छुटकारा मिलेगा


