ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अशोकनगर। अनाथ बच्चों का सहारा बनी बाल कल्याण योजना। जिले में 3 बच्चों को मिला लाभ।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

 

जिला मुख्यालय पर 3 बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया कि अब आगे की पढ़ाई तथा जीवन यापन कैसे हो। इन बच्चों के सामने जीने के लिये कठिनाईयों और संघर्ष दौर शुरू होने वाला था। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना मुसीबत के समय में सहारा बनी। जिले में कलेक्टर अभय वर्मा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जयंत वर्मा के संयुक्त प्रयासों से जिला मुख्यालय पर 2 परिवारों के 3 बच्चों अंकिता त्रिपाठी, रूद्र त्रिपाठी निवासी नाहर कालोनी कोलुआ रोड अशोकनगर तथा सूरज नामदेव निवासी बजरिया मोहल्ला अशोकनगर का चयन कर उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन ने उठाते हुए पोर्टल पर उनके आवेदन ऑनलाइन प्राप्त कर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर उनके प्रकरणों की स्वीकृति की जाकर उनको 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाने की आगामी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close