मध्यप्रदेश

अशोकनगर।बैंकों द्वारा दिया जा रहा है कोरोना को खुला आमंत्रण

बैंक प्रबंधन गाइडलाइन का नहीं करा रहे पालन

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन भले ही कितने इंतजाम कर ले, परंतु आवश्यक सेवाओं की छूट होने के कारण कहीं ना कहीं कई स्थानों पर कोरोना संक्रमण को चुनौती देते नजर आ रहे हैं ।
जिले में 24 मई प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावित रहेगा परंतु बैंकों के सामने लगी भीड़ मैं गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है । हालांकि ऐसा एक जगह नहीं बल्कि आनेको बैंकों के सामने देखा जा सकता है ‌‌। मामला संज्ञान में आने के बाद कुछ दिनों तक तो बैंक प्रबंधन गाइडलाइन के मुताबिक लोगों को बैंक के सामने खड़े करते हैं, परंतु जब आज मंडी रोड स्थित सेंट्रल बैंक के सामने जाकर देखा तो ना तो सामाजिक दूरी के लिए गोली दिखाई दिए भीड़ ऐसी खड़ी की एक दूसरे से सट कर खड़े हुए थे । और उस समय लाइन एक नहीं बल्कि भीड़ के रूप में लोग खड़े दिखाई दे रहे थे । ऐसे में कोई व्यक्ति अगर कोरोना संक्रमण पाया जाता है, तो इसका भीड़ में लोगों को संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाता है । शहर के चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है वहां पर अधिक लोगों को एकत्रित नहीं होने दे, परंतु बैंकों के सामने कई बार भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि लोग बेकाबू होकर पैसे निकालने के लिए बैंकों के सामने लाइनों में खड़े हैं । शहर में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस काफी प्रयास कर रही है । इसके बावजूद भी बैंकों के सामने भीड़ भाड़ कोरोना संक्रमण को चुनौती देती नजर आ रही है । बैंक खोलने के समय भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे बैंक के अंदर भले ही गार्ड हो परंतु बाहर कोई भी गाइडलाइन का पालन कराने ना होने के कारण जल्द पैसे निकालने के चक्कर में हर कोई सामाजिक दूरी भूल गया । जबकि इस समय सामाजिक दूरी बनाने एवं गाइडलाइन का पालन करने लोगों को काफी जागरूक किया जा रहा है इसके बावजूद भी बैंकों के सामने गैर जिम्मेदाराना नजरिया कहीं घातक साबित ना हो जाए ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close