कृषि कानून व डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस आंदोलन

प्रवीण नामदेव खुरई
कृषि कानून व डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेष व्यापी बंद को लेकर खुरई में भी कांग्रेसियों ने बंद रखा। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा। नगर में पूरी दुकानों को बंद रख समर्थन किया। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।कृषि कानून व डीजल पेट्रोल के साथ अन्य चीजों के बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश बंद रखा। इसी के तहत खुरई में भी पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। जुलूस में बैल गाड़ी पर गैस सिलेण्डर व हाथ ठेला पर बाईक रखकर विरोध जताया। विरोध के तौर पर कांग्रेसियों ने हाथों में काले कानून को वापिस लेने व मेंहगाई के विरोध की तख्तियां ले रखी थी। नगर के दुकानदारों ने भी पूरी दुकाने बंद रखकर समर्थन किया । तहसीली प्रांगण में पुलिस प्रशासन नेताओं के भाषण सुनती रही और कांग्रेसियों ने सड़क पर नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर दिया। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने बताया कि विरोध के
तीन कारण है। पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतें,कृषि कानून का विरोध साथ ही खुरई में पक्षपात पूर्ण रवैये को लेकर कांग्रेसियों पर जबरन लादे जा रहे मामलों को लेकर है। कृषि कानून के संबंध में बताया कि किसानों ने कानून को पढ़ने के बाद विरोध किया है क्योंकि व्यापारियों से किसानों के अनुबंध के बाद व्यापारी के द्वारा ही पैसा व खाद बीज दिया जायेगा। व्यापारी बैंक से कर्ज लेकर कार्य करेगा उसने कर्ज नहीं चुकाया तो किसान की जमीन पर संकट होगा।


