ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अशोकनगर। विधायक ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

 

विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। आवागमन की सुविधा होगी। इस दौरान विधायक ने वार्ड वासियों सहित उपस्थित नागरिकों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने का आग्रह किया। साथ ही मास्क वितरित भी किए। उन्होंने लोगों से कहा कि इस महामारी से बचाव का एक ही उपाय है कि लोग वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की तथा दुकान के बाहर गोले बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
Close
Close