व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की सेवा कर रही युवा टीम

आरोन से दिलीप ओझा की रिपोर्ट
गुना-आरोन जब से लॉकडाउन लगा है तब से ही युवाओ की एक टीम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगो की सेवा कर रही है बता दे कि पिछले लॉकडाउन में भी इन युवाओं की टीम ने पूरे लॉकडाउन भोजन वितरण किया था और इस बार भी जरूरतमंद लोगों के लिए चाहे दवाइयां हो इंजेक्शन हो या ऑक्सीजन हो या फिर गरीबो के लिए राशन आदि जिसको जैसी जरूरत लगती है उनकी सेवा में पूरी टीम तथ्यपर रहती है इस टीम की कई समाजसेवियों व नेताओं द्वारा सरहाना की गई बता दे कि कोविड-19 हेल्प टीम के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप आरोन के युवाओं द्वारा बनाया गया है जिसमे नगर के लोगो को जोड़कर जिसको जहा जरूरत लगती है वो ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं मिल जाती है और टीम द्वारा उनसे संपर्क कर उनकी हर संभव मदद की जाती है इस टीम में मिथुन शर्मा (पत्रकार),दिलीप ओझा,सचिन भार्गव,शिवप्रताप तोमर,रामु रघुवंशी,विकास शर्मा,मुनेश यादव,रवि भार्गव,आदि युवा टीम शामिल है।


