ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आज म प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ज़िला छिंदवाड़ा द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी के नामे कलेक्टर महोदय छिंदवाड़ा को दिया गया । आज उक्त ज्ञापन एडीएम महोदया द्वारा प्राप्त किया…

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

कर्मचारियों की सबसे महत्वपूर्ण मांगे शासकीय कर्मचारियों की कोरोना काल मे रोकी गई वेतन वृद्धि को बहाल करने, केंद्र के समान महँगाई भत्ता, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता जैसी अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया ।
आज उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को श्री सतीश गोंडाने, रमेश शर्मा, विनोद मुंगेर, नारायण ढाँकने, एस सी गजभिये सम्बोधित किया और यह अवगत कराया कि शासन ने समय पर मांगो को पूरा नही किया तो आगे सभी कर्मचारी धरना और प्रदर्शन भी करेंगे और सांकेतिक हड़ताल भी करेंगे । आज ज्ञापन देते समय म प्र राजपत्रित अधिकारी संघ, म प्र राज्य कर्मचारी संघ, म प्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म प्र शिक्षक संघ, म प्र लघु वेतन कर्मचारी संघ, म प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, म प्र कर्मचारी कांग्रेस, म प्र शिक्षक कांग्रेस, म प्र वन कर्मचारी संघ, म प्र पटवारी संघ, म प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन संघ, म प्र पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, म प्र आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश अजाक्स कर्मचारी संघ, म प्र, संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, म प्र सचिव संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close