मथुरापुर बना मुरैना का पहला 100% वेक्सेनेटिड गांव

जौरा मुरैना से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जनपद पंचायत जौरा की नंदपुरा पंचायत का
गांव मथुरापुर ने मुरैना जिले का मान बढ़ाया है क्योंकि यहां के 100 प्रतिशत ग्रामीणों ने वेक्सीन लगवा ली है। जानकारी के मुताबिक इस गांव में कुल 324 पात्र व्यक्ति है जिसमें से 250 लोगो को वेक्सीन लग गई है शेष 74 व्यक्तियों में से गर्भवती व धात्री महिलाएं, मृत व्यक्ति, कोरोना से तत्काल ठीक हुए लोग, एवम् गांव से बाहर रहने वाले लोग हैं। ग्राम पंचायत ललित कुशवाह ने बताया कि जो लोग बाहर रह रहे हैं उन्हें भी फोन करके बताया दिया है कि गांव में वेक्सीन लगवाकर ही आएं। ऐसा नहीं होने पर एवम गांव लौटने पर सबसे पहले वेक्सीन लगवाई जाएगी तभी गांव में प्रवेश मिलेगा। 3 दिन पूर्व ही जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा ने गांव को शत प्रतिशत वेक्सिनेटिड करने का प्लान बनाया और तत्काल पंचायत इंस्पेक्टर और एपीओ को साथ लेकर ऐसे घरों व मोहल्लों को प्रोत्साहित किया जिन्होंने अभी तक वेक्सीन डोज नहीं लगवाई है। बाहर रहने वाले गांव के युवकों को भी गांव में आकर वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। गांव की सबसे खासियत वाली बात ये रही कि गांव के वृद्ध लोग स्वयं आगे आकर युवाओं और महिलाओं को वेक्सीन डोज लगवाने के लिए अपील कर रहे हैं।
गांव की उपलब्धि के बारे में पता लगने पर सूरत से आए युवक वेक्सीन लगवाने
राकेश सिंह /कमल सिंह
अनार सिंह/राम वरन सिंह
जयवीर सिंह/राम वरन सिंह
रामदास/सीताराम
हरिओम/रणवीर इन सभी लोगों को जब पता चला कि उनका गांव एक अनोखी उपलब्धि प्राप्त कर रहा है तो उन्होंने भी इसमें सहयोग करने के लिए सूरत से गांव वापिस आकर वेक्सीन लगवाने का प्रण लिया।
गांव की इस उपलब्धि पर कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन, सीईओ जिला पंचायत सीईओ रोशन कुमार सिंह और जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा ने सभी ग्राम वासियों को बधाई दी।
इनका योगदान खास रहा
जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा, पंचायत इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिकरवार,एपीओ भदौरिया
सुमन लता जैन, वेरीफायर आशीष शर्मा, सचिव ललित कुशवाह, रोजगार सहायक भूपेंद्र शर्मा, आशा, आंगन वाडी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा।


