आरोन। चेतन भार्गव के जन्मदिवस के अवसर पर पशुओं के लिए युवाओ ने रखी 10 टंकियां

आरोन से दिलीन ओझा की रिपोर्ट
आरोन। भाजपा के बरिष्ट नेता ,एबं आर.एस.एस के पूर्ब प्रांत प्रचारक, कोरोना महामारी के समय मे मरीजो की इलाज की व्यवस्था में लगे हुए है ऐसे में श्री चेतन भार्गव जी का जन्मदिवस आरोन के युवाओं द्वारा कुछ अलग तरीके से मनाया। भीषण गर्मी में पशुओं को पीने के पानी के लिए यहां-वहां भटकना न पड़े इसके लिए नगर के युवाओं ने शुक्रवार को सराहनीय पहल की। युवाओ ने शहर में 10 जगहों पर गाय, बैल व अन्य मूक पशुओं के लिए पानी की टंकियां रखवाईं। जिसमें रोज पर्याप्त पानी भरा जाएगा। जिससे यहां से गुजरने वाले या यहां पर आने वाले मवेशी पानी पीकर प्यास बुझा सकें। वही युवाओ ने बताया की यह हमने समाजसेवी भाजपा नेता चेतन भार्गव के जन्मदिवस को लेकर टंकी रखने का स्थान चयन करते समय यह भी ध्यान रखा कि समय-स
मय पर इनकी सफाई कराई जा सके। विभिन्न जगहों पर रखी टंकियों में रोज समय-समय पर पानी भरने व सफाई के लिए आसपास के समाजसेवियों ने भी सहमति व सहयोग का विश्वास दिलाया। इस मौके पर रामु रघुवंशी , मिथुन शर्मा पत्रकार,शिवम भार्गव,गौरव परिहार,राज साहू,विशाल,दुर्गेश, अमित आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


