प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 फरवरी, 2025) को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर से भारत के लिए कई उम्मीदें हैं, चाहे वो आम लोग हों या नीति निर्माता। विश्व बैंक का अनुमान है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले दशक में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया है, और मध्य प्रदेश को इसका सीधा लाभ मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स मध्य प्रदेश से होकर गुजरते हैं और राज्य में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है।
भारत की बढ़ती भूमिका वैश्विक सप्लाई चेन में
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों के लिए प्रमुख सप्लाई चेन हब बन रहा है। दुनिया के प्रमुख उद्योग भारत को वैश्विक सप्लाई चेन की चुनौतियों का समाधान मान रहे हैं।
भारत में ठोस नतीजे और सौर ऊर्जा में नेतृत्व
पीएम मोदी ने कहा कि भारत न केवल बातें करता है, बल्कि ठोस नतीजे भी दिखाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत को सोलर पावर के क्षेत्र में एक सुपरपावर के रूप में स्वीकार किया गया है।
मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल, पर्यटन और तकनीक के क्षेत्रों में निवेश के लिए कई अवसर उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश को ‘कॉटन कैपिटल’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह भारत की 30 प्रतिशत कपास की आपूर्ति करता है। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं।
उज्जैन और महाकाल की धार्मिक-सांस्कृतिक महत्वता
प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन स्थित महाकाल लोक को भी वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बताया। महाकाल मंदिर परिसर का यह विस्तार न केवल धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का भी अद्भुत प्रदर्शन करता है।



