पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट।
सिलवानी। लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारों (45 वर्ष के कम उम्र वालों को भी) कोविड 19 वैक्सीन लगाये जाने की मांग को लेकर सोमवार को सिलवानी के पत्रकारों ने कलेक्टर रायसेन के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि देश के कई प्रदेशों में कोरोना ने भीषण तबाही मचा रखी है आज लोग घर से निकलने से पहले सौ बार सोचते है कि क्या मालूम घर वापिस सही सलामत आयेंगे या नहीं। आज हर व्यक्ति के मन में कोरोना से संक्रमित होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस यानि मीडिया प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना की जंग में अपनी भूमिका निभा रहे है। पत्रकारों द्वारा लोगों को कोविड 19 से सुरक्षा और वैक्सीन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में सरकार हर क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों के लिये कोविड 19 वैक्सीन लगवाई है। और कोरोना यौद्धा का दर्जा दिया गया है। पत्रकारों को क्यों वंचित किया गया है ? यह समझ से परे है। पत्रकारों का भी परिवार और बच्चे है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार (45 वर्ष के कम उम्र वालों को भी) को कोविड 19 वैक्सीन लगाये जाने के आदेश जारी किये जाने की मांग की।


