दमोह विधानसभा उपचुनाव मे बीजेपी की करारी हार।

दमोह(हटा) से चंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट
बीजेपी की हार के लिए जिम्मेदार पूर्व मंत्री जयंत मलैया परिवार -राहुल सिंह का आरोप।
हमारे साथ हुआ भितरघात -राहुल सिंह
:- दमोह विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी शिकस्त हुई है, बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिंह के द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके बेटे पर हार का ठीकरा फोड़ दिया गया है, राहुल सिंह ने अपनी हार के लिए जयंत मलैया के परिवार को दोषी बताया है, राहुल सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आपकी हार के पीछे का कारण क्या है, तो उन्होंने ने स्पष्ट रूप से कहा कि भीतरघात हुआ है, जिनके ऊपर शहर की जिम्मेदारी थी उनका खुद का वार्ड हार गए, शहर के कई वार्डों में बीजेपी 2,000 से अधिक के अंतर से हार गई, जहां से कांग्रेस जीती थी वहां बीजेपी जीत गई, लेकिन शहर ने काफी नुकसान किया स्पष्ट है, जिनके ऊपर जिम्मेदारी थी उन्होंने जो किया वह इस बात की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से करेंगे और मांग करेंगे कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए, राहुल सिंह का स्पष्ट कहना है की तमाम लोगों ने जी तोड़ मेहनत की, लेकिन जयंत मलैया जो कि लगातार दमोह से नेता रहे हैं, उनके वार्ड से हार जाना काफी बड़ी बात है, राहुल सिंह ने यह भी जिक्र किया की पार्टी अध्यक्ष के सामने जब पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने यह कहा था कि बड़ा मलहरा जैसा ना हो कि जीतने के बाद यह कह दिया जाए कि उन्होंने काम नहीं किया तब मैंने कहा था कि जब भी वोटों की गिनती होगी उससे स्पष्ट पता चल जाएगा किसने क्या काम किया। लगातार दमोह की जनता की सेवा करने की बात के साथ स्थिति सामान्य होने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए काम शुरू करेंगे, राहुल सिंह ने यह भी कहा कि जनता की सेवा करते रहेंगे।


