ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

इंदौर। मरीज के परिजन हो रहे लगातार परेशान

ब्यूरो – सतीश शर्मा, इन्दौर

 

इन्दौर।  शहर में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, लेकिन उसकी दवाई और इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। प्रशासन ने कमेटी तो गठित कर दी है, लेकिन कमेटी के पास जाने वाले मरीजों के परिजनों को अपमानित होना पड़ रहा है। कल कुछ मरीज वहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो वे बिफर गए। बाद में एमजीएम मेडिकल प्रशासन ने पुलिस तक बुलाने की धमकी दे दी। मामले की शिकायत प्रभारी मंत्री सहित संभागायुक्त को भी की गई है। ब्लेक फंगस  की दवाइयों के मामले में प्रशासन ने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज  के डीन सहित दो अन्य डॉक्टरों की कमेटी गठित की है, जो तय करेगी कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन प्राथमिकता के आधार पर किसे दिए जाएं। इसको लेकर मरीज के परिजनों को एक आवेदन यहां देना पड़ रहा है। कल भी बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिजन डीन डॉ. संजय दीक्षित से मिलना चाह रहे थे, लेकिन वे नहीं मिले तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने धमकी दी कि अगर आप लोग यहां से नहीं गए तो पुलिस को बुलाना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close