देशमध्यप्रदेश

संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय बंद के आह्वान पर टोल प्लाजा पर किसानों ने वितरित की शरबत

अशोकनगर से मनोज नंदा की रिपोर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को अखिल भारतीय बंद का आह्वान किया इस मौके पर किसानों ने अशोकनगर के टोल प्लाजा पर शरबत का वितरण किया गुजरने वाले आम नागरिकों को शरबत पिलाकर तीन काले कानूनों के बारे में लोगों को बताया कि पहला कानून ए पी एम सी मंडियों को बंद करने का है दूसरा कानून कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का है और तीसरा कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम का है यह तीनों काले कानून देश के किसानों को बर्बाद करने वाले हैं इसलिए इन नियमों को भारत सरकार वापस ले और एमएसपी को कानून बनाएं और किसानों के साथ-साथ देश के 135 करोड़ लोगों के साथ खड़ी हो चंद पूंजीपतियों की गुलामी छोड़कर इंसानियत का फर्ज अदा करें इस तरह शांतिपूर्ण ढंग से किसानों ने आम नागरिकों को आंदोलन को मजबूत करने की अपील की इस आंदोलन को 4 महीने हो चुके हैं दिल्ली में संघर्ष करते हुए 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं किसानों की कुर्बानियों से यह आंदोलन विकसित हो रहा है पंजाब हरियाणा से शुरू होते होते पूरे देश में फैल चुका है सरकार की बुरी नियत के बावजूद या आंदोलन मजबूत हो रहा है धार्मिक सद्भावना का संदेश यह आंदोलन दे रहा है सांप्रदायिकता के खिलाफ लोगों में भाईचारे की भावना को विकसित कर रहा है अपने दुश्मनों को पहचान रहा है अदानी अंबानी जैसे लुटेरों को पहचान रहा है बच्चे बूढ़े नौजवान महिलाएं छात्र इस आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं किसान संगठन ए आई के के एम एस की ओर से जिला सचिव कृष्णा बैरागी गजेंद्र नामदेव जसदीप सिंह धर्मपाल सिंह गुरविंदर सिंह अभिषेक रघुवंशी चंदू रघुवंशी आदि किसान मोर्चा के साथ साथ कई साथी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close