इन्दौर।बंगाल चुनाव परिणामके बाद टीएमसी फैला रही है अराजकता ,भविष्य के लिए गलत है – इन्दौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद इन्दौर में पत्रकारों से की चर्चा

By Rohit Kumar Ojha
इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
भाजपा महासचिव ने बंगाल परिणाम के बाद की पत्रकारों से चर्चा बंगाल परिणाम के बाद टीएमसी फैला रही है अराजकता ,भविष्य के लिए गलत है इंदौर में स्वास्थ्य अधिकारी और कलेक्टर की जंग को लेकर कहा दोनों जिम्मेदारी से करें कार्य
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के रेसीडेंसी कोठी स्थित बीती शाम पत्रकारों से चर्चा की जा उन्होंने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को गलत बताया और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीती शाम प्रेस वार्ता में कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं की देश में इंदौर एकमात्र ऐसा शहर है जहां किसी की भी मौत, ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई होगी, वहीं उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि सरकार कोरोना महामारी पर नियंत्रण रखने में सफल हुई है। कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि भाजपा को बंगाल में काफी बढ़त मिली है यदि कांग्रेस और सीपीएम सरेंडर नहीं करती तो भाजपा को और बढ़त मिलती, इंदौर में बीते दिन हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कलेक्टर के बीच विवाद को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं दोनों प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह करूंगा कि वह अपना काम जिम्मेदारी से करें। भाजपा नेता विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवालों के जवाब अपने अंदाज में विभागीय के साथ दिए


