मध्यप्रदेश
इन्दौर।राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी, वहीं मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा आत्महत्या करने का खुलासा हुआ है।

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के नाथ मोहल्ला की है। जहां रहने वाली पूजा नामक महिला की मौत होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची थी। मृतका के पति ने बताया कि उसने फांसी लगा ली थी, जिसे उसने खुद फंदे से उतारा। साथ ही पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी पता चली थी। जिसके आधार पर पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरु की थी, साथ ही महिला के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। सीएसपी बीपीएस परिहार के अनुसार बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला द्वारा आत्महत्या की गई थी, हत्या जैसी कोई बात इस प्रकरण में सामने नहीं आई हैं, हालांकी मामले की जांच जारी है।


