सरपंच,सचिव लगा रहे शासन प्रशासन की योजनाओं को पलीता स्कूल वाउंड्री सहित मुक्तिधाम निर्माण की राशि भी हड़पी
-भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारियों नें ग्राम पंचायत उमरी में हुए भ्रष्टाचार को किया उजागर

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरी में भारतीय सर्व सेवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम उपाध्याय , संगठन के उमरी पंचायत अध्यक्ष शिवनारायण मिश्रा के द्वारा उमरी ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को किया गया उजागर ! उमरी पंचायत में प्रशासन की तरफ से दी जानें वाली योजनाओं को ग्रामीणवासियों तक नहीं पहुँचनें दिया गया बल्कि उमरी पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा पूरा का पूरा हजम किया जा रहा है ।बाउंड्री वॉल निर्माण एवं मुक्तिधाम हेतु स्वीकृत राशि को आहरित करके गोलमाल कर दिया गया । भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसे भ्रष्ट सरपंच – सेक्रेट्री एवं रोजगार सहायक के खिलाफ प्रशासनिक जाँच कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाय अन्यथा भारतीय सर्व सेवा संगठन धरनें पर बैठनें के लिए मजबूर हो जाएगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी।


