मध्यप्रदेश
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने किए गेहूं खरीदी केंद्रों का शुभारंभ।

मालथौन से विकास सेन की रिपोर्ट
मालथौन मंडी परिसर में पहुचे मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने किया गेहूं खरीदी केंद्रों का शुभारंभ।खरीदी केंद्र मालथौन सेमरा लोधी एवं बमनोरा खरीदी केंद्रों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह का समिति संचालकों द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसान भाइयों के लिए किसी की प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं किसानों की फसल का मानकों के अनुरूप ही तुलाई कराई जाय। किसानों को सभी मूलभूत सुबिधायें उपलब्ध कराई जा सकें इसका समिति संचालक विशेष ध्यान रखें।
कार्यक्रम में एसडीएम तहसीलदार कृषि विस्तार अधिकारी के साथ भाजपा के बरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


