ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
इन्दौर के बड़े कोविड सेंटरों की तरह सांवेर में मेडिटेशन एरोबिक्स म्यूजिक थेरेपी के साथ हो रहा संक्रमितो का इलाज
शुद्ध भोजन, चाय नाश्ता व सर्व सुविधा युक्त कोबिट सेंटर से कई मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके
By Rohit Kumar ojha
इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट...
इन्दौर के बड़े कोविड सेंटरों की तरह सांवेर में मेडिटेशन एरोबिक्स म्यूजिक थेरेपी के साथ हो रहा संक्रमितो का इलाज
शुद्ध भोजन,चाय-नाश्ता व सर्व सुविधा युक्त कोविड सेंटर से कई मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके
देश में कोरोना महामारी जहां जमकर पैर पसार रही है तो वहीं शासन-प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए बैठक लेकर लगातार नित नई योजनाएं बना रहे हैं वही इंदौर शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कोविड के संक्रमितो के लिए कोविड सेंटर बन रहे हैं जहां सांवेर के कोविड सेंटर में सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं याने के यहां से कोरोना संक्रमित लोग अब स्वस्थ होकर घर की ओर लौट रहे हैं।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट प्रदेश सरकार से सांवेर क्षेत्र में लंबे समय से कोरोना सेंटर की मांग की जा रही थी जहां पिछले दिनों मंत्री सिलावट और कलेक्टर व सांसद सहित लोगों ने सांवेर नगर के निरीक्षण के बाद कोविड सेंटर बनवाया 120 पलंग के इस कोविड सेंटर में प्रथम चरण में 60 बेड लगाकर ग्रामीण मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया उपचार के बाद कई लोग स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं।
सांवेर के कोविड सेंटर में फ्री ऑक्सीजन दोनों समय का भोजन चाय नाश्ता सहित तमाम सुविधाएं दी जा रही
साँवेर के बीएमओ याने के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आदित्य चौरसिया की माने तो यहां कोरोना संक्रमितों को शुद्ध स्वच्छ जैसा खाना, चाय नास्ते सहित तमाम तरह की घर जैसी सुविधाएं दी जा रही है।वही जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण व मंत्री तुलसी सीलावट भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है और कोविड सेंटर की निरंतर जानकारी ले रहे है। वही साँवेर के इस कोविड सेंटर में इलाज करवा रहे लोगों का कहना है कि उन्हें दोनों समय स्वादिष्ट भोजन और चाय नाश्ता दिया जाता है, कोविड मरीजों का कहना है कि यहा का वातारण बहुत अच्छा है।
एलोपैथिक इलाज के साथ ही मेडिटेशन व एरोबिक भी करवाई जा रही
सांवेर के कोविड सेंटर का माहौल खुशनुमा तो है ही साथ ही यहां हर दिन करोना मैं सेंटर में मौजूद इलाज करवा रहे लोगों को एलोपैथिक दवाओं से उपचार हो रहा है और मरीजों के मन और मस्तिष्क में सकारात्मक विचार आए और वह कोरोना जैसी महामारी से डरे नहीं इससे लड़े इसके लिए मेडिटेशन करवाया जा रहा है वही एरोबिक जैसी पद्धति के जरिए म्यूजिक थेरेपी करवा कर लोगों को स्वस्थ करने की कोशिश की जाती है। हालांकि साँवेर कोविड सेंटर से स्वस्थ होकर कई लोग घर जा चुके हैं। सांवेर के कोविड सेंटर में मौजूद सी एच ओ डॉक्टर रश्मि पांडे, डॉ हेम प्रभा उपाध्याय, डॉ अपर्णा और डॉ शैलेश द्वारा संक्रमितो का उपचार किया जा रहा है।
साँवेर कोविड सेंटर के बाद अब मांगलिया में थी हुआ जिले का दूसरा सबसे बड़ा कोर्ट सेंटर स्थापित
इंदौर जिले का दूसरा सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर मांगलिया में स्थापित किया गया है। सर्व सुविधायुक्त इस सेंटर की क्षमता 200 बिस्तरों की रहेगी। इस कोविड केयर सेंटर का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। स्टाफ भी तैनात हो गया है। दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता भी हो गयी है। मंन्त्री तुलसी सिलावट व कलेक्टर मनीष सिंह व इन्दौर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने गत दिनों उक्त कोविड सेंटर का निरीक्षण किया, और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




