इन्दौर जिले के साँवेर में घर में रहकर मनाई गई सेनजी महाराज की 721वीं जयंती कोरोना से मुक्ति की, सेन जी महाराज से की विशेष प्रार्थना
बीते दो वर्षों से कोरोना के कारण नही हो रहा कोई बड़ा आयोजन : पवन डाबी, समाज के जिला अध्यक्ष

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
सेन समाज के आराध्य देव भक्त शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 721 वी जन्म जयंती सेन समाज द्वारा साँवेर में श्रद्धा पूर्वक घर घर मनाई गई।
गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं शासन द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए सेन समाज द्वारा अपने आराध्य देव भक्त शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती घर पर रहकर शनिवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जिसमें सेन समाज के अनुयायियों ने श्री सेन जी महाराज की तस्वीर एवं प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक कर पूजा अर्चना की एवं खीर पुरी हलवे का भोग लगाकर सेन जी महाराज से इस महामारी से सबकी रक्षा एवं सबके स्वस्थ होने की कामना की, भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष पवन डाबी ने बताया कि श्री सेन जी महाराज सेवा एवं त्याग की प्रतिमूर्ति है। जिनसे समाज को सेवा भाव करने की प्रेरणा मिलती हैं, साथ ही सेन जी महाराज की भक्ति से ही स्वयं भगवान ने प्रसन्न होकर शौर कर्म किया था, सेन भक्त की वजह से सेन समाज को एक सेवा भावी समाज का दर्जा भी प्राप्त हुआ है, इसी खुशी के साथ सेन समाज द्वारा प्रतिवर्ष सेन जयंती पर साँवेर में सभी जगह धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है एवं भंडारे का आयोजन होता है किंतु गत वर्ष और इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सेन समाज सेन जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धा से अपने आराध्य देव की पूजन एवं शाम को घरों पर दीपक लगाकर सेन जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया ।


