रेमेडीसिवर इंजेक्शन के लिए विधायक ने की स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य आयुक्त से चर्चा, कोरोना के कारण फैफडे़ सीज होने पर लगता है इंजेक्शन

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर। जिले में बढ़ते कोरोना के प्रकोप, संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर संक्रमित मरीजों को फेफड़े सीज होने की गंभीर स्थिति में रेमेडीसिविर इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसी को लेकर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री, प्रभु राम चौधरी, स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल से चर्चा की और जिले के लिए रेमेडीसिविर इंजेक्शन की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तत्काल मुख्यमंत्री से चर्चा की जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल प्रदेश के सभी जिलों रेमेडिसिविर इंजेक्शन दिए जाने के निर्देश जारी कर दिए है। इसके बाद विधयाक ने कलेक्टर से भी प्रदेश सरकार से पत्राचार कर जिले को रेमेडिसिविर इंजेक्शन दिलाये जाने की बात कही जिस पर कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय को 1 हजार रेमेडीसीवीर इंजेक्शन की मांग का पत्र भेजा गया। और अब जिला चिकित्सालय के लिए शीघ्र उक्त इंजेक्शन उपलब्ध होंगे। जिससे मरीजों को गंभीर स्थिति में इंजेक्शन दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री जज्जी जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले को रेमेडी सिविर इंजेक्शन दिलाए जाने हेतु उच्च स्तर पर बात की यह इंजेक्शन कोरोना संक्रमित मरीज जिन्हें लंग्स में दिक्कत, सांस लेने की समस्या होती है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लगाए जाते हैं। इसलिए विधायक ने जिले वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेमेडीसिविर इंजेक्शन की मांग की है विधायक श्री जज्जी लगातार जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर नजर बनाए हुए हैं और वह हर समय स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारियों से चर्चा करते रहे हैं।


