एक श्याम खाटू के नाम भजन संध्या का आयोजन
में खाटू श्याम भजन संध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

देवेश ओझा, शाढ़ौरा/ शाढ़ौरा । शाढ़ौरा में एक श्याम खाटू के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें खाटू श्याम भजन संध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। गायक कलाकार जिनमें विपिन नामदेव पिछोर , कृपा पटेल होशंगाबाद ,खुशबू शर्मा सुजालपुर , परी शर्मा अशोकनगर , हंसी नामदेव गुना , खुशी साहू दीया धरी , एवं नितेश मोरवाल कोटा आदी शहरों से आयोजन में पधारे भजन गायक कलाकारों ने
एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में लीन कर दिया। सजा दो घर को गुलशन-सा मेरे सरकार आए हैं, मिलोगे मोहन तो बताएंगे कितना प्यार है हमें, मीठे रस से भरियो राधा रानी लागे जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंडाल खाटू नरेश की जय, तीन तीर धारी की जय, हारे के सहारे की जय के घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बाबा को भोग लगाया गया। भजन संध्या में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया।


