ताजा ख़बरें

एजुकेट गर्ल्स संस्था व स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

लाबरिया सरदारपुर से विशाल मारू की रिपोर्ट

एजुकेट गर्ल्स संस्था व स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों को पेड़ पौधे लगाकर,बारिश के पानी को संरक्षित करके ,तालाबों का निर्माण करने की अपील की गई ।
ANM सरोज शर्मा द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में कोविड महावारी से लोगो ने ऑक्सीजन की उपयोगिता और महत्व के बारे में समझा है ।प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है जिससे हमारा जीवन व प्रकति सुरक्षित रहे ।
इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था से क्षेत्रीय समन्वयक धर्मेन्द्र मारू, गांव की एलुमनी टीम बालिका महेन्द्र मारू
उप स्वास्थ्य केंद्र लाबरिया से ANM सरोज शर्मा ,कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) अर्पिता राव तथा आयुर्वेदिक औषधालय से रेवसिंगजी वास्केल,लोकेन्द्र जी वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close