मध्यप्रदेश

एसडीएम ने किया वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण बीएमओ को दिए निर्देश

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 11 अप्रेल ज्योतिबा फुले की जयंती से 14 अप्रेल संविधान सभा के अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर जयंती तक टीका उत्सव अभियान की शुरूआत की गई। एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर टीकाकरण तैयारियां एवं प्रक्रिया का निरीक्षण कर बीएमओ डाॅ. एचएन माण्डरे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु मैदानी अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। प्रथम डोज लगने के बाद निर्धारित अवधि में दूसरा डोज भी लगाया जाए इस हेतु लोगों को प्रथम डोज के समय ही दूसरे डोज की तारीख बता दी जाए। जिनको दूसरा डोज नहीं लगा है उनको मोबाइल पर संपर्क कर टीका लगने हेतु सूचना दी जाए। टीकाकरण का निर्धारित कार्यक्रम एक दिवस पूर्व ही जारी कर दिया जाए जिससे मीडिया एवं अन्य मैदानी अमले द्वारा लोगों तक टीकाकरण स्थान की सूचना पूर्व से ही पहुंच सके एवं अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवा सकें। साथ ही सेल्फी पाइंट के माध्यम से भी वैक्सीन हेतु लोगों को जागरूक किया जाए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close