ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए आगे आया द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन,,रोटरी क्लब आजाद के स्वस्थ्य केंद्र को किये 2 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेट 

ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए आगे आया द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन,,रोटरी क्लब आजाद के स्वस्थ्य केंद्र को किये 2 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेट
By Rohit Kumar Ojha
झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए आगे आया द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन,,रोटरी क्लब आजाद के स्वस्थ्य केंद्र को किये 2 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेट 
द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन मध्यप्रदेश पूरे प्रदेश में अपनी सामाजिक भूमिका के कारण जाना जाता है 
इस फाउंडेशन के सभी सदस्य हमेशा निःस्वार्थ भाव से सम्पूर्ण मानव जाति की सेवा के लिए आगे आते रहे है ईसी कड़ी में अब यह फाउंडेशन आक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगो के लिए एक अदभुत मिशाल पूरे मध्यप्रदेश में बन गया है
झाबुआ स्टेट के पूर्व महाराजा श्रीमंत नरेंद्र सिंह जी की प्रेरणा से द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन की फाउंडर राजपरिवार की राजकुमारी नंदिनी सिंह एवम मरीन शेख द्वारा कोरोना महामारी से चल रहे युद्ध मे पूरे मध्यप्रदेश में आक्सीजन की कमी को देखते हुवे लोगो को राहत पहुचाने का बीड़ा अपने फाउंडेशन के माध्यम से उठाया है पूरे मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर आवश्यकता अनुसार सरकारी एवम निजी अस्पतालों व स्वयमसेवी संस्थाओं को निःशुल्क आक्सीजन कंसंट्रेटर भेट करने के साथ ही साथ झाबुआ में भी आज दिनांक 25 मई को दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर झाबुआ में स्वास्थ्य उपकरणों के माध्यम से सेवा का पर्याय बन चुकी संस्था रोटरी क्लब आजाद के स्वास्थ्य केंद्र को भेंट किए गए साथी इस मानवीय काम में फाउंडेशन की ओर से अधिक से अधिक योगदान देने की बात भी फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर राजकुमारी नंदिनी सिंह द्वारा कहीं गई है रोटरी क्लब आजाद के वरिष्ठ सदस्य संजय संजय काठी,,अजय रामावत ,देवेंद्र पटेल,, मनोज कटकानी ,,डॉक्टर संतोष प्रधान एवं रविंद्र सिसोदिया ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आज फाउंडेशन की ओर से अधिकृत किए गए झाबुआ के समाजसेवी नीरज सिंह राठौर के हाथों प्राप्त किए इस अवसर पर रोटरी क्लब आजाद के संजय काठी ने द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन का इस नेक व मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर यह कदम उठाया गया है भविष्य में होने वाली ऑक्सीजन की कमी को इन्हीं प्रयासों के माध्यम से हम दूर करने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर समाजसेवी नीरज सिंह राठौर ने द वर्ल्ड राइजिंग फाउंडेशन मध्य प्रदेश द्वारा चलाई जा रही सेवाओं का ब्यौरा देते हुए इस कदम की सराहना की है व फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे इस मानवीय कार्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया है

Related Articles

Back to top button
Close
Close