ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

ओवर ब्रिज पर रैलिंग से टकराई कार,5 घायल

रामकुमार ओझा
अशोक नगर
01/04/2021

अशोकनगर बस स्टैंड बाय पास रोड से पुल की ओर जा रही एक कार ओवर ब्रिज की रैलिंग से टकराने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई झांसी से अशोकनगर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बीती रात करीब 2:00 बजे सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से जा टकराई भिड़ंत इतनी तेज हुई थी कि कार के आगे से परखच्चे उड़ गए कार में 5 लोग सवार थे जो घायल हो गए घायलों में कार चालक जीतू पुत्र राजकुमार यादव निवासी मंदसौर संतोष कुशवाहा नासिर खान रोहित खान शाहरुख खान आदि शामिल है सवाल ये उठता है कि बाईपास रोड बने लंबा समय बीत चुका है परंतु सड़क के किनारे की साइड भरी ना होने के कारण कार चालक ने कार को ऊंचाई से गिरने से बचाने के चक्कर में किनारे से निकालना चाहा तो जगह ना होने के कारण सेलिंग से जा टकराई

Related Articles

Back to top button
Close
Close