ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कच्ची शराब डेरा हटाने गयी पुलिस टीम पर पथराव एक पुलिस कर्मी हुआ घायल ,अस्पताल में कराया भर्ती
By Rohit Kumar Ojha
विदिशा से नितीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कच्ची शराब डेरा हटाने गयी पुलिस टीम पर पथराव
एक पुलिस कर्मी हुआ घायल ,अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध कच्ची जहरीली शराब बनाने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस टीम पर भी हमला बोलने से नहीं डरती मामला विदिशा जिले की तहसील गंजबासौदा का है, जहां शनिवार को सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस टीम चोरावर पठार बेतवा नदी के किनारे सर्चिंग के लिए गई हुई थी, पुलिस को आता देख डेरा वासियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया इस पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे स्थानीय शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,सर्फिंग के दौरान पुलिस टीम ने 310 लीटर कच्ची जहरीले शराब जप्त की एवं 7000 लीटर को कच्चा लहान नष्ट किया, सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बीड़ी वीरा दलबल के साथ चौरावर जेल रोड कंजर डेरा पर सर्चिग की कार्रवाई की जहां सभी आरोपी ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया वही पुलिस के आरक्षक सौरभ श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार फिलहाल जारी है वही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई भी की लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए मौके से दो मोटरसाइकिल व व बड़ी संख्या में प्लास्टिक के ड्रम सहित अन्य सामग्री जप्त की। वही पुलिस ने सभी आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट, प्राणघातक हमला, शासकीय कार्य में बाधा और अवैध जहरीली शराब से संबंधित अन्य कई धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किये है पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने बात कह रही है।




