ताजा ख़बरेंधर्ममध्यप्रदेश

कन्नौद (देवास)। कोरोना काल मे हमसे हमारे असमय बिछड़े लोगों की आत्म शांति हेतु 1 जुलाई से भागवत कथा का आयोजन।

कोरोना काल में अकाल मृत्यु से मरने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए कन्नौद में 1 जुलाई से होगी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा,, इस उपाय से होगा असमय ही मरने वालों का कल्याण।

भरत शर्मा की रिपोर्ट

 

कन्नौद
(पूज्य भागवताचार्य श्री रसिकानंदन जी महाराज की अध्यक्षता में होगा आयोजन)….
सभी देशवासियों से, शहर के प्रत्येक घरों से, महाराज जी ने सिर्फ एक ही सहयोग की अपेक्षा की है, कि वह सब 1 जुलाई से 7 जुलाई तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में अपना सहयोग कुछ इस तरह दे सकते हैं, कि जब तक 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक यह कथा चले, तब तक प्रत्येक घरों से हर व्यक्ति कोरोना काल में असमय ही मरने वालों के निमित्त गौ माता को भोजन कराए ,जिससे यह कथा सफल हो सके ,और उन सभी आत्माओं का कल्याण हो सके , आगे महाराज श्री का कहना है लोगों का यह सहयोग ही हमारे लिए बहुत बड़ा सहयोग होगा, कई लोगों के मन में यह प्रश्न जरूर उठेगा कि इस भागवत कथा से क्या होगा, तो उन लोगों के लिए महाराज जी का कहना है इस संसार में भागवत कथा ही है जो असमय मरने वालों का कल्याण कर सकती है आप सभी ने देखा होगा किस तरह कोरोना से मरने वाले लोगों को बिना अंतिम क्रिया के ही धरती में दफना दिया गया इसलिए जिन लोगों का क्रिया क्रम सही नहीं हुआ उनकी आत्मा निश्चित तौर पर भटकती है ऐसा हमारा शास्त्र कहता है… इसलिए महाराज श्री का जनता से यही कहना है कि सिर्फ 1 तारीख से लेकर 7 तारीख तक सभी गौ माता को कोरोना की वजह से मरने वाले लोगों के निमित्त भोजन करा कर अपना सहयोग प्रदान करें एवं पुण्य के भागी बने। एक तारीख से होने वाली संगीत में श्रीमद् भागवत का सीधा प्रसारण आप सभी महाराज श्री के फेसबुक पेज के माध्यम से देख सकते हैं फेसबुक पर जाकर सर्च करें (भागवताचार्य रसिकानंदन जी महाराज)
इस पेज पर अधिक से अधिक लोग जुड़ने की कोशिश करें ताकि सभी को यह कथा सुलभ हो सके… कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक , साथ ही जिन परिवार के लोगों ने अपने सदस्य खोए हैं वह लोग भी इस निशुल्क श्रीमद् भागवत कथा का सदस्य बनकर अपने परिजनों का कल्याण कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
नोट:=प्रशासन और कोविड-19 के नियमों को देखते हुए इस कथा का आयोजन स्थल का नाम गुप्त रखा है इसमें सिर्फ वही शामिल हो सकते हैं जो महाराज श्री से जुड़े हैं । जो भी इस पावन पुनीत कल्याण कर देने वाली श्रीमद्भागवत कथा का दर्शन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें तत्पश्चात समय और स्थिति देखते हुए उन्हें आने की अनुमति दी जाएगी-9584525630,7974155913

Related Articles

Back to top button
Close
Close