मध्यप्रदेश
करेली किल कोरोना अभियान के तहत शासन के आदेशानुसार करेली शहर में 5 कोविड सहायता केंद्र बनाए गए हैं
जिनका उद्देश्य नागरिकों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पहचानकर उनको चिकित्सीय सहायता देना है, नगर पालिका करेली द्वारा इन पांचों स्थल में व्यवस्था कराई गई हैं

करेली से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट
तथा चिकित्सा विभाग के द्वारा यक्ह पांचों सहायता केन्द्रो पर चिकित्सीय अमले को बैठाया गया है जो प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
करेली शहर में स्थापित कोविड सहायता केंद्र-
1. गांधी भवन- सुभाष वार्ड, जयप्रकाश वार्ड, निरंजन वार्ड
2. शिव शक्ति चौकस्थित नगर पालिका दुकान – हनुमान वार्ड, गणेश वार्ड, राजेन्द्र वार्ड, राधावल्लभ वार्ड
3. सोमवारा बाजार स्थित सामुदायिक भवन – लक्ष्मी नारायण वार्ड, राम वार्ड
4. नगर पालिका प्राथमिक शाला महेंद्र वार्ड- नरसिंह वार्ड, महेंद्र वार्ड, महादेव वार्ड
5. तालाब के पास स्थित वृद्धाश्रम- अम्बेडकर वार्ड, शास्त्री वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड
स्वयं या अपने आसपास पड़ोसी को अगर थोड़े से भी कोरोना के लक्षण दिखें तो इन कोविड सहायता केंद्र से सम्पर्क अवश्य करें।


