कलेक्टर ने किया तेंदूखेड़ा एवं रोसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया कोवैक्सीन टीकाकरण को लेकर लोगों से की अपील

तेंदूखेड़ा नरसिहपुर से नितिन राय की रिपोर्ट
तेंदूखेड़ा- जिले के प्रभारी कलेक्टर भरत यादव ने तेंदूखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक केंद्र तेंदूखेड़ा एवं रोसरा (राजमार्ग) में पंहुचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुये वैक्सीन टीकाकरण में गति लाने तथा तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुये तत्काल प्रभाव से एक आयुष डाक्टर तथा तीन और स्टाफ नर्स तत्काल प्रभाव से भेजे जाने के निर्देश देते हुये आॅक्सीजन सिलेंडरो की पर्याप्त उपलव्धता सहित आवश्यक उपकरणों के दिशा निर्देश दिये है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में इस संकट की घड़ी में हम सभी को मिलकर कोविड से सफलता अर्जित करना है। तथा नगर के लोगों से सहयोग लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जो कमिया है उनकों समय रहते तत्काल प्रभाव से पूर्ण करना है।
नरसिंहपुर जिले में किल कोरोना अभियान चला कर सर्वे किया जा रहा है जिसकी आधार पर गांव गांव में लोगों की टेस्टिंग की जा रही है सभी क्षेत्रवासी टीकाकरण अवश्य करवाएं यह टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है हम सब मिलकर इस कोरोना की जंग को अवश्य जीतेंगे


