ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मिली सफलता:छतरपुर जिला कोरोना मुक्त

 

होम आइसोलेट 718 मरीजों सहित 2036 मरीज किए गए डिस्चार्ज

——
छतरपुर जिले में 12 फरवरी को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के डिस्चार्ज होने के साथ ही 9 माह बाद 19 फरवरी को छतरपुर जिला कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में पहला संक्रमित मरीज 19 मई 2020 को मिलने के बाद आज कोरोना संक्रमित अंतिम मरीज को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। अंतिम मरीज के डिस्चार्ज होने के साथ ही कुल 2036 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें होम आइसोलेशन के 718 मरीज भी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार रिकवरी दर बढ़ने और संक्रमण दर में कमी होने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हुई है। जिले में अब तक 5 लाख 32 हजार से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इनमें 2068 मरीज पॉजिटिव पाए गए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में छतरपुर जिले में कोरोना काल के दौरान शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना की संक्रमण दर कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। इसी का परिणाम है कि छतरपुर जिला कोरोना मुक्त घोषित जिलों की श्रेणी में शामिल हुआ है।
कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और फ्रण्टलाइन वर्कर्स ने कोरोना की रोकथाम के लिए पूरी लगन से कार्य किया। जिले में जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों के कोविड केयर सेन्टर्स में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने यहां भर्ती मरीजों की उचित देखभाल के साथ-साथ दवा-सेवन और डिस्चार्ज होने के बाद रखने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इसी तरह भर्ती मरीजों के लिए नाश्ता और खाना के साथ-साथ परिसर में नियमित रुप से साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन की बेहतर व्यवस्था भी की गई थी।
आमजनों से कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने सहित सभी जरुरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close