ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रियंका गांधी ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कहा – डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट (Greta Thanberg Toolkit) मामले में गिरफ्तार की गई 21 साल की पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टिविस्ट दिशा रवि को किसान आंदोलन से जुड़ी अफवाहों के मसले पर गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने जो टूलकिट जारी की थी। उसको लेकर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दिशा रवि ने उसे एडिट किया और उसमें कुछ इनपुट जोड़े। दिशा रवि इस समय पुलिस हिरासत में है।

युवा महिला की गिरफ्तारी हैरान करने वाली

आपको बता दें कि कांग्रेस ने पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आनंद शर्मा ने का कहना है कि युवा महिला की गिरफ्तारी हैरान करने वाली है।

भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है

वहीं कांग्रेस ने पी चिदंबरम ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि यदि माउंट कार्मेल कॉलेज की 22 वर्षीया छात्रा और जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है, तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की तुलना में किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए लाया गया एक टूक किट अधिक खतरनाक है!

पी चिदंबरम ने एक और ट्विट करते हुए लिखा कि भारत बेतुका रंगमंच बन रहा है और यह दुखद है कि दिल्ली पुलिस उत्पीड़कों का औजार बन गई है। मैं दिशा रवि की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं और सभी छात्रों और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे निरंकुश शासन के खिलाफ आवाज उठाएं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close