ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा

कार्यालय पुलिस अधीक्षक दतिया के तत्वाधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने दतिया में पहली बार कार्यक्रम की रूपरेखा को दिया सहयोग


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दतिया में पहली बार कार्यालय पुलिस अधीक्षक दतिया के तत्वाधान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के प्रयासों से पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं के सम्मान में रखा गया महिला दिवस की अवसर पर पटवारी फॉर्म हाउस पर कार्यक्रम रखा गया 24 घंटे जो अपनी ड्यूटी ड्रेस पहन कर करती है आज बहुत खुश थी सभी ने कलरफुल कपड़े पहने
! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएफओ प्रियांशी सिंह राठौड़ रही! मंच संचालन नेहा शर्मा एवं आभार भूमिका दुबे ने व्यक्त किया! एवं कार्यक्रम की रूपरेखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने तैयार की! इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ उपस्थित रहे! इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रियांशी सिंह राठौड़ ने महिलाओं के सम्मान में बताया कि एक महिला शिक्षित होगी तो कई पीढ़ियां शिक्षित होती हुई चली जाएगी! और प्रत्येक महिलाओं को एक दूसरे का साथ देना चाहिए! इस कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए गेम, डांस प्रतियोगिता, जैसे रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया! इस दौरान एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल, आर.आई दतिया रवि कांत शर्मा एसडीओपी भांडेर मोहित यादव,
si भूमिका दुबे, si नेहा शर्मा,
si प्रियंका यादव , दतिया जिले का समस्त पुलिस महिला स्टॉप कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय भी उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
Close
Close