मध्यप्रदेश
किले के अंदर बनाई गई खुली जेल। बेबजह बाजार में घूमने वालों पर होगी कार्यवाही। बेबजह घूम रहे 29 लोगो को भेजा जेल।

ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज़
कलेक्टर के आदेश पर खुरई में भी खुली जेल बनाई गई। बिना उचित कारण के बाजार में घूम रहे 29 लोगों को खुली जेल में भेजा गया। खुली जेल किला परिसर में बनाई गई है।
कलेक्टर के आदेश पर खुरई के किला परिसर में भी खुली जेल बनाई गई। बिना किसी उचित कारण के बाजारों में घूम रहे लोगों को इसी जेल में भेजा जा रहा है। कार्यवाई के दौरान 29 लोगों को खुली जेल में भेजा गया। यह कार्यवाई हर दिन जारी रहेगी। इस कार्यवाई से लोंगों का बिना किसी कारण के घरों से बाहर निकलकर कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघन करने के मामलों में कमी आयेगी। जिससे लोगों में कोरोना फैलने का खतरा कम होगा। हांलाकि खुली जेल की कार्रवाई के बाबजूद खुरई के बाजारों में लोगों का घूमना जारी रहा। कोरोना कर्फ्यू के बाबजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर घूमते देखे गये।


