खूब खाओ और खिलाओ का जीता जागता उदाहरण है ग्राम पंचायत धनायचा

श्योपुर धीरज सिंह की रिपोर्ट
सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की मिली भगत के चलते सरकारी राशी का दुरुपयोग का मामला सामने आया है
जिला श्योपुर की तहसील विजयपुर के ग्राम पंचायत धनायचा में सांसद निधी की राशी से सरपंच काशीलाल व सचिव राजेश जादौन द्वारा श्री लक्ष्मण जी की धूनी पर बाउंड्री बाल का निर्माण कार्य घटिया तरीके से किया गया है जिसकी जांच कराने की मांग श्री लक्ष्मण जी उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा कलेक्टर श्योपुर को आवेदन देकर मांग की है
बाउंड्री बाल निर्माण में लगे फत्थर पुरानी दीवाल से निकाल कर ही लगाए है और फर्जी बिल राठौर कन्ट्रेक्सन वीरपुर के लगाए है जिसमें वोल्डर 35000 व हैदरफत्थर का 33000 हजार रुपए बिल फर्जी है हैदर कही भी नहीं लगाया गया है और कई बिल इस तरह स्केन किए है जिन्हे पढ़ा ही नहीं जा सकता जो सीधा फर्जी होने का प्रमाण है और ऑपरेटर की साज़िश लगती है थी और विजयपुर सी ई ओ ब्रह्मेन्द्र गुप्ता जी को भी फोन पर बताया तो कोई संतोष जनक ज़बाब नहीं मिला जिसको अधिकारी और कर्मचारियों की सांठ गांठ के चलते कार्य वाही नहीं की गई इससे लगता है कि सचिव राजेश जादौन द्वारा राशी का बन्दर बांट कर सभी का हिस्सा हुआ है समिति अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जाट ने बताया कि निर्माण कार्य घटिया हुआ है जिसे कैंसिल कर के सचिव राजेश जादौन से राशी वसूल की जानी चाहिए वहीं श्याम सिंह जाट भूरवाडा ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है और सभी इस कार्य से खुश नहीं है कार्य गुणवत्ताहीन किया जाकर अधिकारियों से मिलजुल कर फर्जी तरीके से बिल बनाकर अधिक राशि का आहरण किया गया है अगर कार्य की जांच दूसरी एजेंसी से करवाई जाए तो सचिव राजेश के द्वारा किए गए कई कार्य जैसे ग्राम धनायचा में रपटा हासिल पुर, उमरी का बेड़ चांदीपुर में रपटा निर्माण आमली का सहराना में सीसी व डोकराका में निर्माण और आमली का बड़ा सहराना में चौपाल निर्माण के कार्य भी घटिया और कई अधूरे पड़े है जिनकी जांच की जाए तो बहुत भ्रटाचार उजागर हो सकता है
अगर बाउंड्री बाल की जॉच कर कार्य वाही नहीं की तो श्रद्धालु जनो ने आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है


