कैलारस।अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस ने विद्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन तहसीलदार व बी आर सी सी को सोपा

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
कैलारस अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस इकाई द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार कैलारस भरत कुमार व बी आर सी सी कैलारस दफेदार सिंह सिकरवार को ज्ञापन सौंपा उसमें कहा गया कि पिछले 16 महीने से बंद चल रहे निजी विद्यालयों की आर्थिक हालात बिगड़ने के कारण मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान है स्कूल संचालकों द्वारा ज्ञापन में मांग की है कि , सभी स्कूल 01 जुलाई से अवश्य खोले जाएं , विद्यालयों के वर्तमान आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज के रूप में सहयोग प्रदान किया जाए , कोरोना काल में बंद रहे स्कूलों से लिया गया बिजली का बिल स्कूलों को वापस किया जाए व इस दौरान के बिजली के बिल माफ किए जाऐं , आरटीई के तहत विद्यार्थियों का शुल्क भुगतान जो द्वारा आज दिनांक तक लंबित है उसे शीघ्र से शीघ्र भुगतान किया जाए , विभाग के द्वारा विभिन्न शुल्क एवं फीस जो लोकडाउन अवधि में स्कूलों से वसूल किए गए हैं वे वापस किए जाएं। ज्ञापन देने बालो में अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस के अध्यक्ष अशोक सिंह सिकरवर राधाकृष्ण सिंघल नीरज गुप्ता प्रदीप कुशवाह के पी साबू प्रमोद शर्मा मनीष त्यागी धर्मेंद्र जदोन्न राजवीर गोर एम के बंसल कृष्णकांत गुप्ता नकुल सिंघल राकेश शौर्य ज्ञानेंद्र तिवारी दिलीप श्रीवास्तव राकेश शुक्ला आदि शामिल रहे।


