इंदौर दौरे पर रहे कमलनाथ की चुनिंदा नेताओं से चर्चा
राज्य व केंद्र सरकार लाशों पर कर रही राजनीति : इंदौर में बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना से हो रही मौतों के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र सरकार को कमलनाथ ने जिम्मेदार ठहराया ममता बनर्जी को जल्द ही इंदौर बुलाऊंगा : कमलनाथ
पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को इन्दोर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के चुनिदा नेताओ से चर्चा कर इन्दोर जिले की जानकारी ली और कोरिना महामारी में मरीजो को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर कांग्रेस नेताओं को आगे आने को कहा इस दौरान मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा ओर कहा कि इस महामारी में पूरा देश भगवान भरोसे है इन्दोर में लगातार मरीज दम तोड़ रहे है और प्रदेश सरकार सिर्फ कागजों पर रोकथाम के दावे कर रही है ऑक्सीजन , बेड अस्पताल , दवाई सभी को लेकर लाईन लगी हुहि है लेकिन प्रदेश सरकार राहत की बात कर रही है तीन माह पहले ही मीडिया रिपोर्ट में दूसरे लहर की बात सामने आई थी लेकिन सरकार ने ध्यान नही दिया और चुनाव में लगी रही और मार्च तक ऑक्सीजन से लेकर रेमडेसीवीर इंजेक्शन विदेश भेजे गए और देश मे अब इसकी किल्लत हो रही है प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल एमवाय ऐसे संकट में बन्द पड़ा है लेकिन कोई इस ओर ध्यान नही दे रहा है केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के लोंगो के वेक्सिनेशन का कहा था लेकिन वह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए जुमला था सरकार बताए कितने 18 वर्ष से ज्यादा के लोंगो के वेक्सिनेशन प्रदेश में हो रहा है ऐसे कोरोना से हम जीत हासिल करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत को लेकर कहा कि ममता बेनर्जी ने प्रधानमंत्री, बीजेपी के नेता, सीबीआई , चुनाव आयोग सभी से जीत हासिल की है ममता बनर्जी यूपीए की नेता है उन्हें मेने प्रदेश में आने का निमंत्रण दिया है ममता बनर्जी के यूपीए में लोकसभा चुनाव में चेहरे को लेकर कहा कि यह यूपीए तय करेगा वही दमोह उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कमलनाथ ने कहा कि यह दमोह की जनता की जीत है दमोह की जनता ने प्रदेश में सौदेबाजी की राजनीति को ठुकरा दिया है।


