ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 6वीं बैठक आज

नीति आयोग (NITI Aayog) की गवर्निंग काउंसिल की आज छठी बैठक होने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 6 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नीति आयोग की इस बैठक में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की होगी।

नीति आयोग की छठी बैठक में पहली बार लद्दाख को प्रवेश मिलेगा। जिसमें केंद्रशासित प्रदेश के रूप में जम्मू-कश्मीर की भागीदारी भी शामिल है। इस बार, प्रशासकों की अध्यक्षता वाले अन्य केंद्रशासित प्रदेशों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीति आयोग की इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और जाब के सीएम अमरिंदर सिंह शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी नीति आयोग के चेयरमैन हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में कृषि, विनिर्माण, मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचा, जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य व पोषण पर विचार विमर्श आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close