भिंड।आशा कार्यकर्ता विभिन्न मांगों व सुरक्षा को लेकर जिला अस्पताल परिसर मैं धरने पर बैठी

भिंड से सुनील यादव की रिपोर्ट
भिंड। कोरोना काल में जहां एक तरफ शासन प्रशासन हर भारतीय नागरिक को सुरक्षा की दृष्टि से घरों पर रहने के लिए कह रही है तो वही ऐसे में आशा कार्यकर्ता लगातार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मैदान में है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब कोविड-19 को लेकर हम गांव गांव घर घर जाते है तो आए दिन हमले हो रहे हैं, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो हमें मजदूरी मिलनी चाहिए वह मजदूरी नहीं मिलती है सुरक्षा की दृष्टि से भी कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है, बिना संसाधन के हम सभी आशा वर्कर लगातार दिन-रात देश की सेवा में लगे हैं, फिर भी शासन-प्रशासन हमारी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर एक दिवसीय धरने पर बैठी है, साथ ही कहा है कि यदि हमारी मांगों को नहीं सुना जाता तो आगे और भी बड़े प्रदर्शन होंगे, हालांकि फोन पर राज्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं को विश्वास देकर धरना समाप्त करवाया।


