ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कोरोना के डर से व्यापारियो ने की नीलामी बंद बिना सूचना बंद से किसान गुस्साए, किया हंगामा
एसडीएम ने मौके पर पहुंच देखी व्यवस्थाएं, 700 व्यापारियों को नोटिस जारी करने के आदेश
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कोरोना के डर से व्यापारियो ने की नीलामी बंद
बिना सूचना बंद से किसान गुस्साए, किया हंगामा
एसडीएम ने मौके पर पहुंच देखी व्यवस्थाएं, 700 व्यापारियों को नोटिस जारी करने के आदेश
जिले में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण के डर से गुरुवार को व्यापारी कृषि मंडी में नीलामी लगाने नहीं पहुेंचे। वहीं जब दोपहर बाद भी मंडी में नीलामी बोली शुरु नहीं हुई तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने बताया कि व्यापारियों द्वारा मंडी बंद की सूचना पूर्व में नहीं दी गई। जिसके कारण वह उपज लेकर मंडी आ गए और अब नीलामी बोली नहीं लगाई जा रही है। किसानों ने बोली चालू करने की मांग की। वहीं जब इसकी सूचना एसडीएम रवि मालवीय को लगी तो उन्होने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी और गल्ला मंडी के 700 व्यापारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। इस दौरान उन्होने बताया कि नोटिस का जबाव नहीं देने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




