मध्यप्रदेश

कोरोना बढते संक्रमण को रोकने एवं बचाव के उद्वेश्य को लेकर जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सहेली महिला मंडल अशोकनगर द्वारा वार्ड 6 में बैठक का आयोजन किया गया।

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर। कोरोना बढते संक्रमण को रोकने एवं बचाव के उद्वेश्य को लेकर जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सहेली महिला मंडल अशोकनगर द्वारा वार्ड 6 में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं को कोविड-19 के बचाव हेतु मास्क लगाने, हाथों को बार-बार साबुन से धोने अथवा सेनेटाइज करना एवं 2 गज की दूरी बनाये रखने संबंधी जानकारी दी गई। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्रीमति रीना शर्मा द्वारा बताया गया कि घर में सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा महिलाओं पर ही होता है। परिवार के पुरूष वर्ग जो घर के बाहर काम धंधे के लिए जाते हैं उन्हे कोरोना से बचाव के इन तरीकों को समझाना आपकी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम परवई में भी कोरोना रोकथाम के लिए जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो को मास्क का उपयोग, हाथों को बार-बार साबुन से धोने अथवा सेनेटाइज करना एवं 2 गज की दूरी बनाये रखने ग्रामीणजनों को समझाईस दी गई। बैठक में श्रीमति नेना शर्मा अध्यक्ष महिला मंडल एवं समस्त महिला मंडल के सदस्यगण के साथ-साथ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन।

Related Articles

Back to top button
Close
Close